उत्तराखंडचमोली

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया बद्री-विशाल का आशीर्वाद

सीएम धामी बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान सीएम ने भगवान बद्री-विशाल की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

सीएम धामी ने कहा इस बार की यात्रा से हमारे सभी तीर्थ-पुरोहित समाज के लोग, हमारे धार्मिक संगठनों के लोग, व्यावसायिक हलकों के लोग, होटल संघों, अन्य संघों के लोगों ने बहुत संतुष्टि व्यक्त की है। उनका कहना है कि यात्रा बहुत कुशलता से संपन्न हुई है। अच्छी यात्रा हुई है।

बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल शीतकाल के लिए 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पंच पूजाओं के अंतर्गत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी। शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे। दूसरे दिन 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे।

Related Articles

Back to top button