उत्तराखंडमौसम

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है लेकिन उसके बावजूद भी लगातार ठंड बढ़ रही है।

इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।

Related Articles

Back to top button