उत्तराखंडऊधमसिंह नगर

आईआरबी जवानों की बस पलटी, हादसे में तीन जवान घायल

उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में आईआरबी जवानों की बस मंडुआखेड़ा के पास हाईवे पर गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। जवानों को हल्की चोटें आईं हैं।

इलाज के बाद तीनों जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने सभी जवानों तो दूसरी बस से आईआरबी मुख्यालय बैलपड़ाव के लिए भेज दिया है। जबकि पलटी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button