उत्तराखंडटिहरी

टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, टीला साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। यह रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक किया गया

इसके बाद सीएम विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी।

Related Articles

Back to top button