अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडऋषिकेशटिहरी

जानिए कब से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 20 मार्च 2025 से प्रारंभ हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड की डिटेल देना अनिवार्य होगा। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही है।

जानकारी के अनुसार, इस बार चारधाम की यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे।चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक रजिस्ट्रेशन सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से हरिद्वार व ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर भी रजिस्ट्रेशन सेंटर की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट-श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/  पर विजिट करना होगा।

Related Articles

Back to top button