उत्तराखंडदेहरादून

दिलाराम बाजार में भीषण अग्निकांड,आग बुझाने के लिए मौक़े पर पहुंचे दमकल के वाहन

देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम चौक के पास दुकानों में आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है।

शुक्रवार दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट से आग की शुरुआत हुई। जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों प्रतिष्ठान टीन के खोखों में हैं। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। काफी देर जूझ कर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button