उत्तराखंडपौड़ी

अंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांधी ने वीडियो कॉल पर बात की , न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया

अंकिता भंडारी के माता-पिता का राहुल गांधी से आज पौड़ी गढ़वाल में मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम बाधा बना और उनका दौरा रद्द हो गया। इसके बाद उन्होंने अंकिता भंडारी के माता पिता से वीडियो कॉल पर बात की।

दौरा रद्द होने के बावजूद राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से संपर्क बनाए रखा। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए परिवार से बातचीत की, इस पर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जब भी चाहें उनसे मिलने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल के माध्यम से समय निर्धारित कर मुलाकात की जा सकती है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं और अंकिता के माता-पिता अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी उनसे मिलने आ सकते। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने भी राहुल गांधी के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की और अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker