Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दी चेतावनी, आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से आज से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज से चार मई तक समूचे राज्य में झमाझम बारिश ओलावृष्टि, भयंकर आंधी और आकाशीय बिजली कड़कने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के देखते हुए सरकार ने राज्य में ट्रेकिंग की गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है, ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गिरने लगा तापमान, आज से और राहत की उम्मीद।
वहीं 29 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज उग्र बना रहेगा। इस दिन नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।




