उत्तराखंडदेहरादून

घंटाघर के पास एक युवक के शव मिलने से मचा हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस 

घंटाघर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से  इलाके में हड़ंकप मचा गया है। लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना सुबह करीब छह बजे की है। घंटाघर के पास एक युवक अचेत पड़ा हुआ था। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 42 साल के मनोज निवासी गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है। मनोज देहरादून के माजरा में अपने भाई के साथ रहता था और यहां रहकर मजदूरी का काम करता था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उसी के बाद कुछ कहा जा सकता है। वैसे पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button