उत्तराखंडदेहरादून

यहां लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने युवती ने अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंप उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में ही रहती थी। दोनों की जल्द ही सगाई करने वाले थे. शादी की तारीख भी फाइनल हो चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही युवती ने अपने प्रेमी को मार दिया।

मृतक युवक की पहचान अजय रावत (27) निवासी नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। अजय पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका राधिका के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों चार महीने पहले सिद्ध विहार, नेहरूग्राम में किराये के मकान में रहने लगे थे। युवक के परिजनों के मुताबिक 7 जून 2025 को उनकी सगाई हुई थी। 2 अक्टूबर को दोनों की शादी होनी तय थी।

घायल हालत में अजय को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां 27 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों की तहरीर पर युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button