उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार: नौकरी का झांसा देकर दो सगी बहनों को बनाया बंधक, छह आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में उत्तर प्रदेश की दो सगी बहनों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। दोनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।

मानव तस्करी निरोधक दस्ता (एएचटीयू) की टीम ने मानव तस्करी का पर्दाफाश करते हुए प्रयागराज की दो सगी नाबालिग बहनों को एक गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया है। दोनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने गिरोह के लीडर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लीडर की पत्नी फरार होने में सफल रही। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button