उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराष्ट्रीय

नहीं रहे CID एक्टर फ्रेड्रिक्स : प्रसिद्ध टीवी शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

फेमस क्राइम शो CID में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनिस का निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी। लेकिन आज 5 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। लेकिन आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिनेश की मौत की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और CID शो में को- स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने की।

मिली जानकारी के अनुसार दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था। उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थी, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे। लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker