उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी का जन्मदिन आज,पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

सीएम धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश भर में युवा संकल्प दिवस मना रही है. जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा|

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे| जहां सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की| वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है| उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें|

Related Articles

Back to top button