उत्तराखंडचमोली

चमोली में शराब के नशे में चार युवकों ने शादी समारोह में किया हंगामा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली में चार युवकों को शादी समारोह में शराब पीकर हंगामा करना भारी पड़ गया। 12 अक्टूबर को थाना पोखरी को सूचना मिली थी देवर गांव में चल रहे एक शादी समारोह में कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में हंगामा किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

इस दौरान शादी समारोह में अभिषेक, रोहित किशोर और उत्तम नशे की हालत में लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था को भंग कर रहें थे।

पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका व्यवहार असामान्य बना रहा। युवक पुलिस के प्रति भी आक्रामकता दिखाने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने युवकों को उठाकर थाने ले आई। पुलिस ने युवकों को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए। भविष्य में इस तरह की गलती न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा।

Related Articles

Back to top button