उत्तराखंडपौड़ी

नदी किनारे गया युवक जल के तेज बहाव में बहा , तलाश में जुटी पुलिस

दशहरा पूजन के लिए नदी के किनारे गया युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। आज यानी मंगलवार को श्रीनगर में दशहरा पूजा के लिए युवक अपने परिवार और क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था। इस दौरान वह स्नान करने नदी में उतरा लेकिन नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। वही एसडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक की तलाश में जुटी है।

सुबह 10 बजे अनिल(45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, बाल्मिकी मौहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था।

इस दौरान वह स्नान करने नदी मे उतरा लेकिन तैरते तैरते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा दल मौके पर पहुंचा। दल युवक की तलाश में जुटा है।

Related Articles

Back to top button