उत्तराखंडऋषिकेश

छोटे भाई का इलाज करवाकर अस्पताल से लौट रहा था अमित, सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, हुई मोत

ऋषिकेश -बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रही स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया…महिला बनी शराब तस्कर, जानिए पूरा मामला

श्रीनगर थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार (25) अपने छोटे भाई सुमित कुमार (21) को डॉक्टर को दिखाने श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े बल्गर से टकरा गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button