उत्तराखंडहरिद्वार

आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया…महिला बनी शराब तस्कर, जानिए पूरा मामला 

हरिद्वार में शराब तस्करी के मामलों में पुलिस पुरुष आरोपियों को लगातार गिरफ्तार करती रहती है, जबकि तस्करी में लिप्त महिलाओं की संख्या कम ही रहती है। लेकिन कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला शराब तस्कर पिछले करीब सात साल से शराब तस्करी कर रही है। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुकी है।

वर्ष 2017 में पहली बार पुलिस ने गिरफ्तार किया और आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया। अब तक 12 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। तीन बार गुंडा एक्ट और दो बार 110 जी की कार्रवाई की गई, लेकिन नशे का कारोबार नहीं छोड़ा। एसएसपी अजय सिंह के चार्ज संभालने के बाद नशा तस्करों पर शिकंजा कसा गया। तब 16 दिसंबर 2022 को ज्योति की हिस्ट्रीशीट खोली गई। उसका पति राजू आजकल बीमार चल रहा है। चार बच्चे हैं।

इन वर्षों में पुलिस ने 12 से अधिक बार गिरफ्तारी की। तीन बार गुंडा एक्ट में भी शिकंजा कसा, लेकिन धंधा बंद नहीं किया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर बीते दिसंबर माह में हिस्ट्रीशीट खोली गई।

Related Articles

Back to top button