उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक बने दीपम सेठ, 1995 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी

1995 के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया।

दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।

डीजीपी दीपम सेठ का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस सभी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सक्षम है ऐसे में उत्तराखंड के पुलिस जवान बेहतर काम करेंगे। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाएगा। कानून व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए सत्यापन प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button