उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी के होम स्टे में युवक की हत्या से मची सनसनी , बेड के नीचे शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

पहाड़ों की मसूरी में भट्टा गांव के पास स्थित एक होम स्टे में एक युवक की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

देहरादून के थानों मार्ग के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान

होटल संचालक ने बताया कि नौ सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं। मृतक की पहचान कपिल चौधरी(24) पुत्र सत्या कुमार निवासी आदर्श नगर, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। बताया कि एक लड़का और एक लड़की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। किसी धारधार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button