उत्तराखंडचमोली

चमोली में 1.513 किलो चरस के साथ पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चमोली के एसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चमोली पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। इसी कड़ी में पुलिस ने 4 दिसंबर की रात को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.513 किलोग्राम चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल बुलेट को रोक कर उसकी तलाशी की। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मनीष राणा सैन सिह निवासी (28) और पंकज सिंह कुंवर (26) पुत्र बलवन्त सिह निवासी ज्योतिर्मठ से देर रात में कहीं जाने के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

Related Articles

Back to top button