उत्तराखंडहरिद्वार

अल्मोड़ा हादसे से भी नहीं मिला सबक,51 सीटर बस में 85 यात्री थे सवार,पुलिस ने सीज की बस

अल्मोड़ा बस हादसे के बाद पुलिस और परिवहन विभाग सख्त हो रखा है। प्रदेश के तमाम जिलों में चेकिंग अभियान चलाया रहा है। इस दौरान ओवरलोडिंग के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार 13 नवंबर को हरिद्वार पुलिस ने एक प्राइवेट बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान में 85 सवारी मौजूदी थी।

पुलिस ने मौके पर ही बस का चालान करते हुए उसे सीज कर दिया। पुलिस ने चालक व परिचालक को भी जमकर डांट लगाई। मार्चुला बस दुर्घटना जैसे भीषण हादसे से भी बस संचालकों ने अभी तक नहीं कोई सीख नहीं ली है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने साफ़ निर्देश दिए हैं कि ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कड़ी करवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button