उत्तराखंड

पूर्णागिरी धाम जा रहा जीप रास्ते में पलटी, हादसे में नौ लोग घायल

उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का वाहन पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहा था। माता पूर्णागिरि धाम टनकपुर से करीब 18 किमी दूर है। मंगलवार 21 मई को यूपी के एटा जिले के कासगंज के रहने वाले एक ही परिवार के 18 श्रद्धालु जीप में बैठकर माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ये दुर्घटना हो गई।

इस दौरान ओवरटेक करने के कारण वाहन बस से टकराकर सड़क में पलट गया। तेज रफ्तार के कारण उसका जीप से नियंत्रण हो गई और जीप बेकाबू होकर पलट गई। जीप पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुखार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल श्रद्धालुओं को जीप से बाहर निकाला।

जिसमें से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह जीप से बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button