उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में ओएनजीसी चौक पर भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की टक्कर, छह लोगों की मौत

सोमवार की देर रात कैंट थाना क्षेत्र के ओएनजीसी चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तेज रफ्तार एक इनोवा कार एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। जबकि सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।

सभी मृतकों के शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। आसपास गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कार से शवों को बाहर निकाला। कार में शव इतनी बुरी तरह फंसे हुए थे कि उन्हे निकालना भी मुश्किल था।

Related Articles

Back to top button