उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट… राजधानी देहरादून में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि बहुत जरुरी होने पर ही पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करें, अन्यथा घर पर ही रहें।

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button