हरिद्वार जिले के लक्सर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
देहरादून-दिल्ली रूट पर आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक लग्जरी बस.. जानिए क्या रहेगा किराया
जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी युवक की शादी ढाई वर्ष पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। वह छह माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा कि विवाहिता के पति का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।