उत्तराखंडदेहरादून

दूधली के जंगल में मिला युवक का शव, चेहरे व सिर पर मिले गहरे घाव

दूधली निवासी 33 वर्षीय अमित पेशे से कारपेंटर था। उसके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो गई है और वह ससुराल में रहती है। युवक घर में अकेला रहता था। रविवार शाम अमित कहीं चला गया और रात को घर नहीं आया।

देर शाम युवक की बहन की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सोमवार को दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवक के परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। अमित फर्नीचर बनाने का काम करता था।

पुलिस हत्या की आशंका जताकर जांच कर रही है। आज यानि मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button