उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड दौरे पर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के संगठन के कार्यक्रमों की कर रही समीक्षा

कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लगभग डेढ़ साल बाद आज बुधवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची हैं। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों व कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आगामी चुनाव और कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही कहा कि अब कांग्रेस का फोकस संगठन की मजबूती पर है। कुमारी शैलजा की लंबे समय से उत्तराखंड से दूरी बनाने पर लगातार सवाल उठते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद शैलजा अब उत्तराखंड दौरे पर आई हैं।

इसके बाद संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, परगट सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व विधायक भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button