उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ, 13 जिलों के किसानों ने प्रदर्शित किए अपने उत्पाद

राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, गढ़ी कैंट में माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। माल्टा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एप्पल मिशन की तरह माल्टा मिशन भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के माल्टा की ब्रांडिंग व इसे बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्य के हर जनपद में माल्टा महोत्सव का आयोजन इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य के माल्टा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि माल्टा फल औषधीय गुणों से भरपूर है, और इसलिए राज्य सरकार इसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि जिन जिलों में माल्टा का उत्पादन होता है, वहां माल्टा फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button