उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी ने लांच किया ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल,जनता को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘उत्तराखंड ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल’ और ऑनलाइन द्वितीय अपील व हाइब्रिड सुनवाई प्रणाली का शुभारंभ किया। साथ ही अनुरोध पत्रों और पहली अपीलों को ऑनलाइन भेजने के लिए बनाए गए पोर्टल का भी सीएम धामी ने शुरू किया।

मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा ने कहा कि द्वितीय अपीलों और शिकायतों के ऑनलाईन पंजीकरण व हाईब्रिड मोड से सुनवायी में भाग लेने की दोनों सुविधा आज से ही जनसामान्य के लिए उपलब्ध करा दी जायेंगी।

ऑनलाइन आर.टी.आई. पोर्टल में समस्त विभागों के लोक सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों की आई.डी. तैयार की जायेंगी और संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर कार्य करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button