उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से खिसका ग्लेशियर, लोगों में मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

केदारनाथ धाम के सुमेरू पर्वत से आज में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एवलांच का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यहां पर्वत की बर्फीली चोटियों से बर्फीली धुंध उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

बारिश के कारण भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द, सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम

घटना रविवार सुबह 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुमेरु पर्वत से आए एवलांच के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एवलांच का वीडियो बना दिया। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना सामने नहीं आई है।

बताते चले उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती है। केदारनाथ धाम में बीते मई में भी एवलांच आया था। इसके अलावा नौ जून को भी केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान भी केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था।

Related Articles

Back to top button