उत्तराखंडदेहरादून

2 दिन बंद रहेंगे देहरादून के इन क्षेत्र के विद्यालय, डीएम ने किए आदेश जारी

8 और 9 दिसंबर को वन अनुसंधान संस्थान में सामान्य दिनों की तरह पर्यटकों को इंट्री नहीं मिलेगी। एफआरआई में दोनों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक केवल समिट के प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा। यहां काम करने वाले लोगों को प्रवेश के लिए पहचान पत्र जारी किया गया है।

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के रूट परिवर्तित किए हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे देखते हुए 8 और 9 दिसंबर को देहरादून नगर निगम क्षेत्र के साथ ही सहसपुर, विकासनगर, रायपुर और डोईवाला ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

मद्देनजर देहरादून नगर निगम क्षेत्र और चार विकासखंडों की सीमाओं में शुक्रवार और शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button