उत्तराखंडऊधमसिंह नगर

गदरपुर में चलते टेंपो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म,टेंपो चालक समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एक चलते टेंपो में 50 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के मामले सामने आया है। पुलिस ने टेम्पो चालक सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशा में थे। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
घटना 17 अप्रैल की है। महिला दिल्ली से ट्रेन से काशीपुर आई थी। इसके बाद केलाखेड़ा के लिए टेंपो में सवार हुई थी। सुल्तानपुर पट्टी के पास चलते टेंपो में महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान चालक टेंपो चलाता था।

महिला द्वारा जब टेंपो को रोकने को कहा गया, तो आरोपी चालक ने टेंपू को और तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने सुल्तानपुर पट्टी से आगे टेम्पो के पर्दे गिरा कर उसमें लगे म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज कर दी। पीछे बैठे दोनों आरोपियों द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के पास रखे 10 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी की पायल लूट ली। महिला ने दुष्कर्म की बात को छिपाए रखा। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मामले का खुलासा करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker