उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के फैसले को सराहा,  जीएसटी सुधारों की नयी व्यवस्था लागू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र की नई पीढ़ी के जीएसटी का स्वागत करते हुए इसे एक “ऐतिहासिक निर्णय” कहा है। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा था कि दिवाली से पहले देशवासियों को तोहफा देंगे और जीएसटी में सुधार करेंगे।

इस संरचना को और सरल बनाते हुए संरचना को और सरल बनाते हुए केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही लागू होंगे। उन्होंने इसे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक नई शुरुआत बताया। इस निर्णय से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स सहित अन्य क्षेत्रों को राहत मिलेगी।

उत्तराखंड जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में यह सुधार विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। दशहरे से पहले ही देशवासियों को लाभ होगा। देश का उत्थान होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया ।

 

Related Articles

Back to top button