उत्तराखंडदेहरादून

शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर युवती से ठगे 57 लाखों रुपये, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने दून की युवती से 57 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायती पत्र में पीड़िता शिवानी ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने फेसबुक पर एक शेयर संबंधी विज्ञापन देखा था। उसमें दी गई जानकारी पर संपर्क किया तो उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। बताया कि इस ग्रुप में 200 लोग शामिल थे। इसके बाद ठगों ने एक लिंक भेजा और शेयर मार्केट संबंधी एक एप डाउनलोड कराया।

साइबर ठगों ने इसी एप पर निवेश करने को युवती को कहा और कहा कि शेयर खरीदने पर उन्हें मोटा मुनाफा मिलेगा। साइबर ठग ने युवती से 22 जुलाई से 5 अगस्त के बीच कुल 57 लाख रुपए जमा करवा दिए। लेकिन जब युवती ने धनराशि निकालने का प्रयास किया तो वह निकल नहीं पाई। उसके बाद युवती ने राजेश शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने भी फोन नहीं उठाया और व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button