उत्तराखंडदेहरादून

वृद्ध महिला को मृत दर्शाकर, फर्जी वसीयत तैयार की फिर दूसरे को बेच डाली संपत्ति

फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपितों ने एक जीवित महिला को मृत दिखाया और उनके नाम की संपत्ति किसी और को बेच दी। राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में विशाल थापा निवासी लच्छीवाला ने बताया कि उनकी माता शीला थापा उर्फ शांति थापा के नाम पर जाखन में कुछ दुकानें हैं।

मामा जगत थापा व महेश थापा ने आपसी मिलीभगत से दुकानों पर कब्जा करने के उद्देश्य से 27 मार्च 2006 को एक फर्जी वसीयत तैयार की। विक्रयपत्र एवं शपथपत्रों के आधार पर अन्य सहस्वामियो को धोखा देने के उद्देश्य से संयुक्त स्वामित्व की संपत्ति को उनकी माता शीला थापा को मृत दर्शाकर दुकानें शालिनी शाही एवं अमिताभ शाही विकासनगर को बेच दी।

आरोपियों ने फर्जी वसीयत में शिकायतकर्ता की माता शीला थापा को जून 1977 में मृत होना दर्शाया गया है जबकि शीला थापा उर्फ शांति थापा आज भी जीवित हैं। एसओ ने बताया कि दस्तावेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button