उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के इंदिरा नगर में गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंदिरा नगर (वसंत विहार) स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में आज दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल में मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि आग स्कूल के स्टोर रूम में लगी। स्टाफ को आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चों को वहां से निकाला गया।

मौके पर दून फायर स्टेशन के साथ ही ओएनजीसी से भी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर पहुंच गए। गए है। मामला बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, कुछ ही देर में अग्निशमन इकाइयों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, और जो उपकरण लगे थे, वह समय पर काम नहीं आए। इस संबंध में अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद सुरक्षा इंतजामों और लापरवाही की जांच की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button