उत्तराखंडऋषिकेश

देहरादून-कोडियाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक,दो व्यक्ति घायल

देहरादून-कौड़ियाला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया।

दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था। टीम द्वारा काफी प्रयास करने के बाद उपकरणों की सहायता से वाहन की कटिंग कर उक्त व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button