उत्तराखंडटिहरी

ततैया के झुंड ने पिता-पुत्र पर किया हमला, दोनों की दर्दनाक माैत,परिवार में छाए मातम

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई । जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

बीते रविवार को सुंदरलाल (47) निवासी तुनेटा अपने बेटे अभिषेक (8) के साथ गाय को चराने के लिए जंगल जा रहा थे। अचानक ततैया के झुंड ने पिता और पुत्र पर हमला बोल दिया।

सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीण दोनों को लेकर उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button