उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात बादल फटा, दो लापता; कई घरों-होटलों मलबे में समाई

राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही हो गई है। अब तक दो लोगों के लापता होने की खबर है और कई घरों और होटलों को नुकसान हुआ है। मौसम की मार ने उत्तराखंड में लोगों की जिंदगी काफी मुश्किल बना दी है, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे घटना हुई। मलबे में फंसे करीब 100 लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं, एक से दो लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है।

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, रात दो बजे एसडीआरएफ और फायर की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में भारी मलबा आने के कारण वे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी रास्ता साफ करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button