उत्तराखंडहल्द्वानी

अजब-गजब: दो बच्चों के बाप पर चढ़ा इश्क का बुखार, ऐसी फोटो भेज पड़ोसी की तुड़वा दी शादी

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से इश्क हो गया। युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ दो बच्चों के बाप ने युवती के होने वाले पति को अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर शादी तुड़वा दी। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गौला गेट टनकपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी बहन का रिश्ता उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने (दो बच्चों का पिता) उसकी बहन को बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली और अपने भरोसे में लेकर उसके साथ अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। वहीं, जब परिजनों को इस संबंध में पता चला, तो पड़ोसी व्यक्ति ने बहन को कहीं और शादी करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिवार ने आरोपी पड़ोसी को समझाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी व्यक्ति ने फोटो-वीडियो युवती के होने वाले पति को भेज दी, जिससे उसकी शादी टूट गई और आज तक उसकी बहन की शादी नहीं हुई।
युवती के परिजनों ने तहरीर में बताया कि दो बच्चों का पिता अभी भी युवती को धमकता है।

अगस्त 15 की रात वो उनके घर आया और युवती समेत परिवार के साथ मारपीट की। साथ ही उसने युवती और परिवार वालों को जान से मारने और पुराने फोटो-वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ धमकी, मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button