उत्तराखंडनैनीताल

नकली नोट लेकर नैनीताल घूमने पहुंचे चार युवक, एक युवक गिरफ्तार

नैनीताल अपने दोस्तों के साथ घूमने आए युवक को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है,जबकि युवक के अन्य तीन साथी फरार हो गए हैं। चारों दोस्त मल्लीताल बाजार में घूमने गए थे। उन्होंने एक दुकान से सामान खरीदा और दुकानदार को रुपए दिए, लेकिन दुकानदार ने नकली नोट पहचान लिया। इस संबंध में नैनीताल पुलिस को जानकारी दी गई।

युवक के पास से 500 के दो नकली नोट और करीब 65 हजार की असली भारतीय करेंसी बरामद हुई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बालियान मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी अकिल बालियान और आरिफ को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

युवक के पकड़े जाने के बाद उसके तीनों साथी अपनी कार लेकर फरार हो गए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी कन्हैया जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव बालियान नियर चांद मस्जिद मुजफ्फर नगर (यूपी) निवासी अकील बालियान (28) के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button