उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त..अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

पहाड़ों की रानी मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है । हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देर रात हरियाणा के पर्यटक हाथी पांव से देहरादून की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार HR42F2676 अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाई व वाहन में से 02 शवों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button