कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसको लेकर उनको भर्ती कराया गया। उनको एम्स ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी। वहीं हालत स्थिर होने के बाद गणेश जोशी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे मंत्री गणेश जोशी एम्स पहुंचे। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है। एम्स पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर लोकेश सैनी इन्हें देख रहे हैं।