उत्तराखंडनैनीताल

मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही है फिल्म’बन-टिक्की’,नैनीताल में झील किनारे फिल्माए सीन

नैनीताल : अभिनेता अभय देओल की फिल्म की शूटिंग हो रही है। सरोवर नगरी में लगातार शूटिंग हो रही है और बॉलीवुड स्टार्स भी यहां पहुंच रहे हैं। अभय ने मॉल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व पंत पार्क में झील किनारे कई सीन फिल्माए।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई थी। वहां के बाद टीम ने नैनीताल का रुख किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर मयंक सिंह हैं और ये फिल्म को डायरेक्ट फरहान अंसारी कर रहे हैं। इसमें जीनत अमान और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। नैनीताल में अभय देओल व नुसरत बलूचा की ही शूटिंग होगी।

अगले 22 दिनों तक फिल्म की शूटिंग नैनीताल शहर और समीपवर्ती इलाकों में की जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के बड़े चेहरे दिखेंगे, साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी काम का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button