उत्तरकाशीउत्तराखंड

सीएम धामी पहुंचे पवाणी गांव, अग्निकांड से प्रभावित गांव का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

 

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि,अग्निकांड में उनके आवासीय भवनों के साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन से जुड़े अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों के सामने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी कामकाज निपटाने की समस्या खड़ी हो गई है। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक संबंधी दस्तावेजों और अन्य जरूरी अभिलेखों को दोबारा बनवाने की प्रक्रिया में ग्रामीणों की मदद की जाएगी। ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

 

पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड में कुल 43 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग से कई आवासीय भवन जलकर राख हो गए, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के सामने रहने और आजीविका से जुड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। जिला प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय, भोजन, जरूरी सुविधाएं और नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button