उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर,सिर पर हेलमेट से वार, चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास

हरिद्वार: रानीपुर मोड़ के पास एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दोनों ने महिला के सिर पर हेलमेट से हमला किया और चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति को भी लात-घूंसों से पीटा और उसके गुप्तांग पर हमला किया। महिला ने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रायवाला क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपने परिचित के साथ कार से रानीपुर मोड़ पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति अपने पिता के साथ वहां आ गया। आरोप है कि दोनों ने महिला और उसके साथ मौजूद युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

उसकी छाती, सिर और गुप्तांग पर वार किए, जिससे मुंह और सिर से खून बहने लगा। राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय दोनों उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए।

Related Articles

Back to top button