उत्तराखंडदेहरादून

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, बोले – इनकी खुशी ही मेरा सबसे खास उपहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने सीएम धामी के लिए जन्मदिवस पर गाना गया। जिस पर सीएम धामी भावुक नजर आए। इसके बाद सीएम धामी ने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया, उनका हाल जाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों के स्नेह और आत्मीयता के बीच मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना की। राष्ट्र व समाज के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से उनके जीवन में यश और गौरव की कामना करते हुए पीएम ने कहा कि उनके अनुभव, समर्पण, दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker