उत्तराखंडनैनीताल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं हल्द्वानी, राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को शाम 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के हैलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

कल प्रातः वे प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन करेंगी, जिसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने के लिए नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

Related Articles

Back to top button