उत्तराखंडमसूरी

पंजाब से मसूरी घूमने आए पर्यटक को मोबाइल दुकान में चोरी करते हुए पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, पैसे खत्म होने पर बनाई चोरी की योजना

पंजाब के दो युवक मसूरी घूमने आए मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे खत्म होने के कारण उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी है।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार तड़के कोतवाली मसूरी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मॉल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए दुकान की घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिए गए।

पुलिस ने मौके से विभिन्न कंपनियों के नए, पुराने और मरम्मत के लिए आए कुल नौ मोबाइल फोन, मोबाइल संबंधी अन्य उपकरण, ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) निवासी जिला संगरूर और तरणप्रीत सिंह (30) निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker