उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दो युवक घायल

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसेनी मोड़ पर कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेमनगर के फूलसेनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर कुछ समझ पाता कि उससे पहले गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं उसमें सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों ने शराब का सेवन किया था। कार में सवार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और घूमने के लिए निकले थे। फूलसेनी मोड़ पर रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हुआ।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker